तिरुमला जैसे नियम लागू करने पर जोर, ज्ञान सरस्वती मंदिर की समीक्षा

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य के प्रमुख मंदिरों के आसपास तिरुमला की तरह नियम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिरों के पास राजनीतिक पार्टियों की सभाएँ, झंडे और प्रदर्शन के बिना आध्यात्मिकता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आज बासर ज्ञान सरस्वती मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बासर मंदिर के विकास से संबंधित मास्टर प्लान पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर विकास कार्यों पर 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मास्टर प्लान की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कई बदलाव सुझाए। उन्होंने परंपराओं और शास्त्रों को ध्यान में रखते हुए तथा भक्तों की आस्था को प्राथमिकता देते हुए बासर मंदिर के विकास कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य की जरूरतों और भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए चौड़ी सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर भविष्य में बड़े-बड़े वृक्षों से सुशोभित करने के लिए योजनाबद्ध पौधे लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के पास एक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का सुझाव भी दिया।

ज्ञान सरस्वती मंदिर विकास कार्यों की समीक्षा

प्रमुखों सहित सभी वाहन मंदिर परिसर के बाहर ही रोकने और मंदिर परिसर के भीतर केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वाहन पार्किंग क्षेत्र में सोलर रूफटॉप लगाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के दौरान मंदिर की पवित्रता को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के सम्मान में नोवाटेल हैदराबाद एयरपोर्ट में आयोजित भोज में उनका स्वागत करते मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी।

कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस समीक्षा बैठक में धर्मस्व मंत्री कोंडा सुरेखा, राज्य सरकार के सलाहकार सुदर्शन रेड्डी, सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, धर्मस्व प्रधान सचिव शैलजा रामय्यर, आयुक्त हनुमंत राव आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेनामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button