नियोक्ताओं को बनना चाहिए नवप्रवर्तक : डॉ. बीवीआर मोहन

हैदराबाद, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई) द्वारा आज एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन बंजारा हिल्स स्थित रेडिसन ब्लू में किया गया।एक दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साएंट के संस्थापक अध्यक्ष तथा भारतीय आई उद्योग के दिग्गज डॉ. बीवीआर मोहन रेड्डी ने कहा कि नियोक्ताओं को नवप्रवर्तक बनते हुए बदलाव में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।

मोहन रेड्डी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने हमारे काम करने तथा कार्यस्थलों और हमारे जुड़ाव के तरीकों को बदल दिया है। जिस काम को करने में पहले दशकों लगते थे, वह अब कुछ ही दिनों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन पेशेवरों को मानव संसाधन के चार आर रिक्रूट, रिवार्ड, रिटेन तथा रिट्रेन में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करना चाहिए।

डॉ. रेड्डी ने कहा कि आज के समय में डिग्री अब उतनी मायने नहीं रखती। कौशल समय की माँग है। एचआर की भूमिका अब कर्मचारी जुड़ाव स्वास्थ्य, विविधता और समावेशिता के बारे में है। नवाचार संगठनात्मक प्रभावशीलता की कुँजी है।नियोक्ताओं को नवप्रवर्तक बनना चाहिए। एचआर पेशेवरों को बदलाव में सक्रिय भागीदार होना चाहिए। एफटीसीसीआई अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंघल ने स्वागत वक्तव्य देते हुए एचआर में तकनीकी एकीकरण के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी ने रखा 3,000 करोड़ संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य

एफटीसीसीआई एचआर कॉन्क्लेव: पुरस्कार और नवाचार की चर्चा

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अनुभव, रणनीतिक प्रभाव और एआई एकीकरण उभरते रुझान हैं। एचआर पेशेवरों को कौशल के साथ भविष्य को आकार देने में भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। एफटीसीसीआई की एचआर और आईआर समिति के अध्यक्ष मीला संजय ने कहा कि कर्मचारी कल्याण और डेटा-संचालित निर्णय लेना एचआर की भविष्य की भूमिका के लिए महत्वपूर्ण होगा।

अवसर पर पीपल एनालिटिक्स लीड-एपीएसी और सीजीबीएस, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के किरण वोलेटी, आईएसएबीएस अकादमिक और योजना परिषद के सदस्य डॉ. वी.एन. कांथा राव, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एल.वी. सुब्रमण्यम सहित अन्य ने कहा कि मानव संसाधन की भूमिका से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए किसी भी संगठन के विकास में विविध स्तरों पर संतुलन का होना बहुत आवश्यक है। इसमें एचआर विभाग की सबसे अहम भूमिका होती है। अवसर पर एचआर एनालिटिक्स और एचआर में एआई का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

एचआर कॉन्क्लेव के तहत एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए। अवसर पर पेद्दापल्ली सांसद जी. वम्शी वफढष्णा ने मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। इसमें ग्रीनको एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी रेलरोड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, एपिटोरिया फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, एनएवीए लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, सिरपुर पेपर मिल्स लिमिटेड (जेके पेपर लिमिटेड की इकाई),कंप्यूटरशेयर बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टेकवेव कंसलटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मैत्री ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड आदि का नाम शामिल रहा।

व्यक्तिगत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एचआर पुरस्कार टेकवेव कंसलटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंधक एचआर पूर्णिमा दांडू, कंप्यूटरशेयर बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफ पीपल अर्शदीप खरबंदा, जूरी प्रशंसा पुरस्कार पथनसीटू बायोटेक्नोलॉजी की सीनियर एचआर प्रबंधक सौम्या शर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एफटीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. रवि कुमार, उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी, वरिष्ठ निदेशक टी. सुजाता, 200 से अधिक मानव संसाधन पेशेवरों और उद्योग जगत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button