मिथिला समाज के होली मिलन में रंगों और संगीत का आनंद
हैदराबाद, मिथिला सामाजिक मंच द्वारा मीरपेट के प्रशांत हिल्स, रोड नं. 10 स्थित प्लॉट 537 में कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, संयोजक रामविनोद झा एवं सलाहकार कृष्ण कुमार झा के साथ स्थानीय मैथिल समाज के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंच के वर्तमान सरंक्षक दिगम्बर झा और अजित कुमार ठाकुर एवं सलाहकार तृप्ति नारायण झा, आनन्द कुमार झा के साथ सुमनकान्त झा तथा शम्भुनाथ झा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर नगरद्वय से आने वाले समस्त मैथिल परिवारों का उत्साहवर्धन किया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के आरम्भ में अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार झा धीरू ने सभी सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इतनी संख्या में मैथिल जनों विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति से मंच-परिवार अति उत्साहित है। पवन पाण्डेय के नेतृत्व में उनकी मंडली द्वारा गीत-संगीत का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री श्याम मित्र मंडल की 14वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा आयोजित
काव्य पाठ और पारम्परिक होली गीत से लोगों का मनोरंजन
कार्यक्रम की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अनुपम झा मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित लोगों को आनंद से झूमने पर मज़बूर कर दिया। इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार झा, यशोदानंदन खुरापाती एवं शांतनु मिश्रा अनाम्य कवि के काव्य पाठ तथा रंजन कुमार झा के पारम्परिक होली गीत ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर प्रेम और भाईचारे के इस महान पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक राम विनोद झा द्वारा गीत-संगीत के सभी प्रस्तोता को उपहार भेंट किया गया। कोषाध्यक्ष केशव मोहन झा ने स्वादिष्ट भोजनादि सहित इस भव्य व्यवस्था के प्रायोजक ग्लोबली ब्रिलिएंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा तथा अन्य सहयोग के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर झा सहित स्थानीय मैथिल समाज को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में महासचिव रंजन कुमार झा ने अवसर पर पधारे हुए मंच के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारीगण, केंदीय समिति के सदस्य एवं बिहार असोसिएशन के पदाधिकारी सहित सभी आगंतुक अतिथियों और समस्त मैथिलों के प्रति आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



