कड़ियम को गोली मारने का इशारा, कौशिक रेड्डी पर एथिक्स कमेटी गठित

हैदराबाद, राज्य विधानसभा में दलित विधायक कड़ियम श्रीहरी की ओर बंदूक से गोली मारने का इशारा करते हुए बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी ने जब अपमानजनक व्यवहार किया, तब हंगामा बढ़ गया और कांग्रेस विधायकों के आक्रोश के बीच सभापति गड्डम प्रसाद कुमार ने विधायक कौशिक रेड्डी के व्यवहार की जांच हेतु एथिक्स कमेटी का गठन करने के आदेश दिए।

राज्य विधानसभा में राजस्व मंत्री पोगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी की राघवा कंस्ट्रक्शन्स पर अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए सदन समिति का गठन करने की मांग को लेकर मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (भारास ) के हंगामे के बीच बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी द्वारा विधायक कड़ियम श्रीहरी को बंदूक से गोली मारने संबंधी हाथों से किए इशारे से सारा वातावरण गरमा गया और कांग्रेस सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पाडी कौशिक रेड्डी को निलंबित करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का हवाला देते हुए कहा कि अधिकतर सदस्य विधायक कौशिक रेड्डी की सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सदन में कैमरे लगे हुए हैं इसलिए मामला एथिक्स कमेटी का गठन करके मामले की जांच करके कदम उठाने का सभापति से आग्रह किया। इसके पश्चात विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कौशिक रेड्डी के अपमानजनक रवैये की जाँच हेतु विधानसभा की एथिक्स कमेटी का गठन करने की सिफारिश सभापति से की। इस पर सभापति ने एथिक्स कमेटी का गठन करने के आदेश दिए और रिपोर्ट के आधार पर विधायक के खिलाफ कदम उठाने की बात कही।

चोरी करने वाले डरने लगे हैं

विधायक कड़ियम श्रीहरी ने बीआरएस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि धरणी की आड़ लेकर सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा करने वाले बेशर्मी से सदन में शोर मचा रहे हैं । उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चोरी करने वाले खुद डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि महबूबनगर के बालानगर मंडल में विधायक हरीश राव के भाई, मामा व साले द्वारा निजी कंपनियों के प्रबंधनों को डरा धमकाकर धरणी की आड़ में सैकड़ों एकड़ भूमियों का हस्तांतरण करने के मामले पर विधानसभा की सदन समिति गठन किए जाने के बयान का हवाला देते हुए कहा कि आरोप गलत हैं तो बीआरएस सदन समिति गठन के लिए मान जाए। उन्होंने विधायक पाडी कौशिक रेड्डी के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विधायक का ओहदा तक भूलकर असभ्य व्यवहार किया गया है। यह सदन की परंपरा के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें… सीएम ने रखी आधुनिक गौशाला की आधारशिला

विधानसभा में नक्सलवादी की

कांग्रेस विधायक चिक्कुडू वम्शी कृष्णा ने बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी पर विधानसभा में नकस्लवादी की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ व अनुभवी दलित नेता कड़ियम श्रीहरी को नक्सली को तरह बंदूक से गोली मारने का इशारा करके अपमान करने वाले कौशिक रेड्डी को पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित किया जाए। उन्होंने कौशिक रेड्डी के रवैये पर विधायक हरीश राव व केटीआर को सदन से माफी मांगने की मांग की।

दलितों पर गुंडागिरी कब तक

अल्पसंख्यक व ट्राईबल वेल्फेयर मंत्री अड्लूरी लक्ष्मण ने कौशिक रेड्डी की व्यवहारशैली पर घोर आपत्ति प्रकट की और कहा कि आखिरकार दलितों के साथ इस प्रकार की गुंडागिरी कब तक चलेगी । उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर शासन के दौरान कांग्रेस विधायक संपत कुमार द्वारा सभापति के आसन की तरफ आने व कागज फाड़ने पर सदस्यता से ही बर्खास्त किए जाने की याद दिलाई और कहा कि कौशिक रेड्डी पर भी उसी प्रकार कडे कदम उठाए जाएँ।

कांग्रेस सचेतक आदि श्रीनिवास रेड्डी ने भी कौशिक रेड्डी को की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सदन के नियमों के खिलाफ व्यवहार करने वाले विधायक कौशिक रेड्डी विधानसभा के हर सत्र में इसी प्रकार कोई न कोई हरकत करते जा रहे हैं। उन्होंने सभापति से सदन में लगे कैमरे देखकर विधायक के खिलाफ कड़ा निर्णय लेने का आग्रह किया। इनके अलावा सचेतक बीरला ऐलय्या, विधायक बालू नायक, विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी, विधायक श्री गणेश, विधायक रामदास एवं अन्य ने भी कौशिक रेड्डी की व्यवहारशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button