एतिहाद एयरवेज ने 5 मार्च तक रोकीं अबू धाबी की सभी उड़ानें

अबू धाबी, एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि क्षेत्रीय एयरस्पेस में बाधा के कारण अबू धाबी से आने-जाने वाली उसकी सभी नियमित उड़ानें यूएई समयानुसार गुरुवार, 5 मार्च तक निलंबित रहेंगी। कुछ विशेष, कार्गो और प्रत्यावर्तन उड़ानें यूएई अधिकारियों की मंजूरी के बाद चल सकती हैं।
यात्रियों से कहा गया है कि जब तक कंपनी सीधे संपर्क न करे, तब तक एयरपोर्ट न जाएं। बिना कन्फर्म टिकट के एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि रवाना होने से पहले वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जांच लें और अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें। 28 फरवरी तक जारी टिकट और 10 मार्च तक की यात्रा वाले यात्री 31 मार्च तक बिना एक्स्ट्रा चार्ज के नई तारीख ले सकते हैं। 10 मार्च तक की उड़ानों के यात्री रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करें।
एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सेवाएं सुरक्षा मानकों के पूरा होने के बाद ही शुरू होंगी।
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



