एवरग्रीन ने दयानंद को दी मात

हैदराबाद, एवर ग्रीन की टीम ने आर. दयानंद को 46 रनों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन ए डिवीजन एक दिवसीय लीग कम नॉकआउट टूर्नामेंट के मैच में हराया। आज यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में एवरग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 337 रन बनाए, जिसमें साई विकास रेड्डी ने सर्वाधिक 93 तथा चंदन साहनी ने 76 रनों का योगदान दिया।

हुसैफा

आर. दयानंद की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 291 रन ही बना सकी। अन्य मैचों में डेक्कन क्रॉनिकल ने सेन्ट्रल एक्साइज को ईएमसीसी ने कैम्ब्रिज एकादश को, दमरे ने एमटी कोल्ट्स को हराया। एचसी सी डिवीजन एक दिवसीय लैग चैम्पियनशिप के तहत खेले गए मैच में पीपीएमसीसी ने मणिकुमार को 4 विकेटों के अंतर से हराया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद बी डिवीजन लीग में साई सत्या ने पोस्टल को 9 विकेटों के अंतर से हराया

एचसीए बी डिवीजन 2 दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के तहत खेले गए मैचों में आज प्रथम दिन एन्सकांस ने महमूद सीसी को 8 विकेटों के अंतर से व मेगा सिटी ने न्यू ब्लूज को 1 विकेट के अंतर से हराया। सीसीओबी की टीम नलगोंडा के विरुद्ध 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नलगोंडा की टीम ने 26 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। मेदक जिला की टीम सिकन्दराबाद नवाब्स के खिलाफ 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिकन्दराबाद नवाब्स की टीम 31 ओवरों में 5 विकेट खोकर 76 रन बनाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button