पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला आरोपी व पिता गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, नगर के मियाँपुर पुलिस थानांतर्गत एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अली शाह उर्फ पांडु (25) और काकीनाड़ा की रहने वाली मौणिका (26) पहले मियाँपुर के पीजी हॉस्टलों में काम करते थे, जहां उनके बीच प्रेम संबंध बन गया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : 1.36 किलो गांजे के साथ एक गिरफ़्तार

कुछ समय बाद युवती ने इस वर्ष जनवरी में राजामहेंद्रवरम के एक अन्य युवक से विवाह कर लिया और मियाँपुर के रेड्डी कॉलोनी में रहने लगी। गत गुरुवार को घटना के दिन आरोपी अपने पिता लालू के साथ पीड़िता के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को तुरंत गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में, मियाँपुर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button