Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

आबकारी कांस्टेबल चरन को कुश्ती में पदक, विभागायुक्त से मिली शाबासी

हैदराबाद, आबकारी विभाग के आयुक्त सी. हरि किरन ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले कर्मचारियों और अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। आयुक्त ने कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कांस्टेबल चरन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

आयुक्त सी. हरि किरन ने कहा कि चरन ने वर्ष 2024–25 में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग टूर्नामेंट में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद 2025–26 में हुए तेलंगाना राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

आयुक्त ने कहा कि “हमारे जवान जब खेलों में देश और राज्य के मंच पर सफलता हासिल करते हैं, तो यह विभाग के समग्र नैतिक बल और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाता है।”

आयुक्त ने कहा कि चरन जैसे खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएँ और मनोबल की आवश्यकता होती है, और विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग आवश्यक सहयोग और हर संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा, ताकि चरन और अन्य विभागीय खिलाड़ी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button