आबकारी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ की छापेमारी

हैदराबाद, शहर की आबकारी पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबकारी पुलिस ने जवाहर नगर थाना परिधि के अंतर्गत दम्माईगुड़ा में छापा मारकर गांजा तस्कर बोम्मानी अशोक को गिरफ्तार किया। अशोक के पास से आबकारी पुलिस ने 610 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल व सेल फोन बरामद किया।

जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी अशोक बीदर से गांजा लाकर दम्माईगुड़ा और आसपास के इलाकों में बेच रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए घटकेसर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एक अन्य मामले में चारमीनार आबकारी पुलिस ने शिव साई नगर में छापा मारकर दो आरोपियों मोहम्मद अरबाज और सय्यद इस्राउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.1 किलो गांजा जब्त किया। एसटीएफ टीम लीडर अंजी रेड्डी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा

एक अन्य घटना में नामपल्ली के सुरवरम प्रताप रेड्डी विश्वविद्यालय के पास से गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10.16 किलो गांजा जब्त किया। आबकारी पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापा मारा और इस मामले में शिवराज हेमा चंद्रकांत हटवाले (महाराष्ट्र), साकेत शंकर और कसाब राजू को गिरफ्तार किया। जाँच पड़ताल के दौरान पता चला कि गांजा तस्करी के मामले में शामिल शिवराज हटवाले, अक्षय और जावेद भी शामिल है, जो वर्तमान समय में फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नामपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button