बेगम बाजार-धूलपेट की आबकारी के छापे
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए होली पर्व के उपलक्ष्य में मादक पदार्थों की बिक्री का पर्दाफाश करते हुए बेगम बाजार तथा धूलपेट से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।



एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि बेगम बाजार में चिंतामणि चंदन सिंह (43) और साहिल सिंह (20) को 860 ग्राम भांग के साथ गिरफ्तार किया गया। वे गांजा मिश्रित भांग तैयार कर उसकी बिक्री कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने होली पर्व के उपलक्ष्य में भांग बनाकर बेचने का खुलासा किया। दूसरे मामले में बेगम बाजार स्थित घर में छापा मारकर 812 ग्राम भांग के साथ भगत राज नंदन यादव (31) तथा महेश चंद शर्मा (54) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें… बलात्कारी को आजीवन कारावास और 70 हजार जुर्माना
भगत यादव पेशे से जिम ट्रेनर है और स्थायी ग्राहकों को भांग उपलब्ध करवा रहा था। तीसरे मामले में चूड़ी बाजार, ऊंटवाड़ी से सागर शर्मा (41) और अजय शर्मा (43) को 950 ग्राम गांजे का उपयोग कर भांग तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



