श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ त्रयनगर की कार्यकारिणी सभा
हैदराबाद, जयगच्छीय आचार्य प्रवर 1008 पार्श्वचंद्रजी म.सा., डॉ. पद्मचंद्रजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में आगामी 29 अप्रैल को बेंगलुरू में मुमुक्षु संजय पुगलिया की जैन भगवती दीक्षा होगी। इस उपलक्ष्य में श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ त्रयनगर की कार्यकारिणी सभा का आयोजन अध्यक्ष पारसमल रांका के निवास स्थान पर किया गया।
संघ के महामंत्री प्रवीण मखाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम 5 नवकार मंत्र का स्मरण किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री द्वारा दीक्षा की पूरी जानकारी दी गई।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से त्रयनगर से 100-120 सदस्यों का गुरु यात्रा संघ ट्रेन द्वारा 28 अप्रैल को ले जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। टिकट के लिए मणोज सुराणा एवं अभय मुथा को जिम्मेदारी दी गयी। इसके अलावा अन्य विषयो पर चर्चा करते हुए सभी को कार्य सौंपे गए।
यह भी पढ़ें… जीतो बिज़नेस नेटवर्क हैदराबाद रेफरल ग्रुप्स की संयुक्त नेटवर्किंग मीटिंग सम्पन्न
अवसर पर चेयरमैन प्रदीप सुराणा, अध्यक्ष पारसमल रांका, जयप्रकाश मखाना, विनोद मखाना, राजेश मखाना, नवीन मखाना, अशोक धोखा, पारसमल सुखानी, ललित धोखा, भोपाल बेताला, राजेंद्र लोढ़ा, प्रकाश कटारिया, मनोज सुराणा, सचिन मखाना व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





