भारतीय हॉकी के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी मैच आयोजित

हैदराबाद, हॉकी हैदराबाद असोसिएशन तथा तेलंगाना हॉकी असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय हॉकी के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी हॉकी मैचों का आयोजन सिकन्दराबाद स्थित रेलवे हॉकी मैदान पर किया गया।

तेलंगाना हॉकी संघ के महासचिव सी.आर. भीम सिंह के अनुसार, शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में तेलंगाना पुलिस की टीम ने हैदराबाद एकादश को 3-1 से हराया। बालिका वर्ग के मैच में तिमरिश बोराबंडा स्कूल ने सेंट जोसेफ हाई स्कूल रामंतापुर को 1-0 से हराया।

यह भी पढ़ें… मालोलन रंगराजन आरसीबी महिला टीम के मुख्य कोच नियुक्त

वहीं जूनियर बालक विभाग में हैदराबाद जूनियर्स ने हैमावती हाई स्कूल अम्बरपेट को 1-0 से हराया। विजेता टीमों को हैदराबाद जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष जी. नागेश्वर राव एवं हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने मेडल प्रदान किए। भीम सिंह ने बताया कि देश में हॉकी के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तेलंगाना राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में समारोह के साथ प्रदर्शनी मैचों का आयोजन किया जा रहा है। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button