फर्जी दस्तावेज़ रैकेट का भंडाफोड़ : 15 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, वरंगल पुलिस ने फर्जी वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड और बीमा प्रमाणपत्र तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 5 आरोपी फरार हैं। 

सेंट्रल जोन की पुलिस उपायुक्त शेख सलीमा ने बताया कि हनमकोंडा, मिल्स कॉलोनी और केयूसी पुलिस थाना क्षेत्र में फर्जी वाहन पंजीकरण और बीमा प्रमाणपत्र तैयार करने के आरोप में हनमकोंडा के मोहम्मद आसिफ कुरैशी (46), वी. श्रीनिवास (46) व वरंगल के मोहम्मद नवाब (60) समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि लक्ष्मण, सतीश, वी. प्रशांत डी. श्रवण, एम. राजू फरार है।

आरोपियों के पास से 6 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, 2 थर्मल प्रिंटर, 17 मोबाइल फोन समेत चिपयुक्त पीवीसी कार्ड व अन्य प्रिंटिंग उपकरणों को जब्त किया गया।डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ और श्रीनिवास ने पहले आरटीए एजेंट के रूप में काम कर चुके है। वे अवैध रूप से किश्तों नहीं भरने वालों को जब्त करते हुए नए मालिकों के लिए आरटीए के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने की बजाय गैरकानूनी तरीके से आरटीए ऑफिस से विवरण लेकर थर्मल प्रिंटर से नकली रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाकर वाहन डीलरों को बेच रहे थे। 

केयूसी, मिल्स कॉलोनी और हनमकोंडा पुलिस ने 15 आरोपी पकड़े

केयूसी और मिल्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आरोपी नवाब असली बीमा दस्तावेजों को स्कैन कर फर्जीवाड़ा कर रहा था। हनमकोंडा पुलिस ने 6, मिल्स कॉलोनी पुलिस ने 6 और केयूसी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरटीए विभाग से असली दस्तावेज हासिल कर रहा था, जिससे सरकारी खजाने को भारी क्षति हो रही थी।

यह भी पढ़े: एम्स भुवनेश्वर: नर्सिंग अधिकारी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

एक प्रश्न के जवाब में डीसीपी ने बताया कि मामले में आरटीए अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है। अवसर पर वरंगल के एसीपी शुभम प्रकाश, हनमकोंडा के एसीपी नरसिंह राव, टास्क फोर्स के एसीपी मधुसूदन, इंस्पेक्टर सत्यनारायण रेड्डी, श्रीधर, बाबूलाल, पवन कुमार, रविकुमार, रमेश, शिवकुमार सहित टास्क फोर्स, केयूसी, मिल्स कॉलोनी और हनमकोंडा पुलिस की अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button