सेवानिवृत्ति पर अध्यापक को दी गई विदाई

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित अग्रवाल हाई स्कूल बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यापक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल हाई स्कूल बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यापक जगन्नाथ पाटिल का सेवानिवृत्ति पर समिति के मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल और समिति के सदस्यों द्वारा शॉल एवं स्मृति चिह्न से सम्मान किया गया। मानद मंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों ने आपके द्वारा शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 38 साल का अमूल्य समय बच्चों को पढ़ाने में दिया। आपके योगदान को विद्यार्थी एवं समिति सदैव याद करेगी।

यह भी पढ़ें… महावीर हॉस्पिटल ने सेवा कार्य के साथ मनाया महावीर जन्म कल्याणक

स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रमिला, वरिष्ठ अध्यापिका एम. रेणुका सहित विद्यार्थियों ने पुष्पमाला पहनाकर जगन्नाथ पाटिल स्वागत सत्कार किया। जगन्नाथ पाटिल ने अग्रवाल शिक्षा समिति और विद्यार्थियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा समिति हमें और कहीं नहीं मिलेगी। सभा का संचालन संतोष कुमार ने किया। रश्मि बडौल ने आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button