‘रांझणा’ और AI विवाद पर फरहान अख्तर ने आनंद एल. राय का साथ दिया
मुंबई , धनुष अभिनीत फिल्म रांझणा के AI से बदले गए अंत को लेकर उठे विवाद ने रफ्तार पकड़ ली है। कलाकारों के समुदाय ने इसे फिल्म निर्माताओं द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग और गंभीर अनैतिकता करार दिया है। बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने, जो इन दिनों अपनी आगामी युद्ध आधारित फिल्म 120 बहादुर की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, फिल्म रांझणा के निर्देशक आनंद एल. राय के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि फिल्म के अंत को बदलने से पहले आनंद एल. राय की सहमति नहीं ली गई थी।फरहान ने मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल में 120 बहादुर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से कहा, “मैं हमेशा फिल्म के क्रिएटर के साथ खड़ा रहूंगा। और अगर क्रिएटर अपने काम में बदलाव से खुश नहीं है, तो मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगा। मेरी निष्ठा वही है। बाकी क्या हुआ, उसकी बारीक जानकारी मेरे पास नहीं है, लेकिन मैं यही कह सकता हूं।”
निर्देशक की मंज़ूरी के बिना बदलाव गलत: फरहान और रितेश
फरहान के बिजनेस पार्टनर व एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-मालिक रितेश सिधवानी ने भी उनकी बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा, “मैं फरहान से सहमत हूं। मुझे लगता है कि AI को अपनाना चाहिए और सही और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। मैंने पहले भी कहा है कि पहले हम रिसर्च के लिए लाइब्रेरी जाते थे, किताबें पढ़ते थे। फिर गूगल आया और तरीका बदल गया। अब AI आया है, इसे भी स्मार्टली यूज़ करना चाहिए।”
यह भी पढ़े : http://धनुष ने एआई ‘रांझणा’ पर जताई नाराज़गी, बोले- “आत्मा छीन ली”
फरहान ने आगे कहा, “लेकिन इसके साथ आलसी नहीं बनना चाहिए। और सबसे जरूरी बात, बिना किसी की सहमति के इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैंने खुद यह बदलाव नहीं देखा है, लेकिन इसके बारे में सुना और पढ़ा है। अगर फिल्ममेकर, अभिनेता और बाकी लोग सहमत नहीं हैं, तो ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। AI तो अब रहेगा, लेकिन उसका सही और बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग करना होगा।”
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



