बलात्कार के मामले में फैसले को लेकर भयभीत वृद्ध ने लगा ली फाँसी
हैदराबाद, मल्काजगिरी के नेरेडमेट थाना परिधि के बलात्कार के मामले में अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना को लेकर भयभीत वृद्ध ने फाँसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि जेके कॉलोनी, नेरेडमेट निवासी चल्ला मल्लय्या (72) गार्डनर के रूप में कार्य करते हुए अकेला रह रहा था। वर्ष 2017 के दौरान उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और इस मामले की अदालत में सुनवाई जारी थी। आगामी 6 अप्रैल को अंतिम सुनवाई होनी थी।
यह भी पढ़ें… पति की प्रताड़ना के चलते बच्चों की हत्या कर लगा ली फाँसी
इस कारण मल्लय्या को इस बात का भय सता रहा था कि उसे इस मामले में जेल की सजा हो सकती है। इस भय के चलते जीवन से निराश मल्लय्या ने मंगलवार को अपने कमरे में लोहे की सलाख से तौलिये के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



