फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन का वार्षिक सत्र आयोजित

Ad

सीता रेड्डी गद्दाम ने संभाला एफएलओ अध्यक्ष का पद्भार

खुशबू डागा बनीं वाईएफएलओ अध्यक्ष

हैदराबाद, फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन तथा यंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन हैदराबाद द्वारा आज अपने वार्षिक सत्र का आयोजन किया गया। आईटीसी काकतिया में आयोजित कार्यक्रम में चेंज ऑफ गार्ड भी आयोजित किया गया। अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए सीता रेड्डी गद्दाम ने प्रतिभा कुंडा से एफएलओ तथा खुशबू डागा ने पल्लवी जैन से वाईएफएलओ की नई अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण किया।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुचिपुड़ी नृत्यांगना तथा दीपांजलि संस्थान की संस्थापक दीपिका रेड्डी उपस्थित थीं। अवसर पर आयोजित चेंज ऑफ गार्ड में एफएलओ तथा वाईएफएलओ की नई अध्यक्षों ने औपचारिक रूप से पदकों के आदान-प्रदान और चार्टर पर हस्ताक्षर करने के समारोह के माध्यम से पद्भार ग्रहण किया।

दीपिका रेड्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समर्पण, अभ्यास, समानता तथा मूल्यों जैसे गुणों पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में जब महिलाओं का सम्मान होता है, तभी राष्ट्र समृद्ध होता है। अवसर पर दीपिका रेड्डी ने एफएलओ की इन हाउस पत्रिका कनेक्ट का भी अनावरण किया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कुंडा ने अवसर पर कहा कि उनका कार्यकाल सशक्तिकरण की शक्ति थीम पर आधारित था।

उपलब्धियों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस वर्ष को सहयोग और सामूहिक विकास पर आधारित गह रूप से समृद्ध यात्रा के रूप में वर्णित किया। उनके नेतृत्व में एफएलओ हैदराबाद चैप्टर ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिनमें विभिन्न वक्ता सत्रों, कार्यशालाओं, दो सौ से अधिक नए सदस्यों का जुड़ना, सशक्तिकरण कार्यक्रमों सहित स्टाइल तत्व प्रदर्शनी का आयोजन रहा, जिसमें एमएसएमई को लगभग 45 लाख की प्रतिपूर्ति प्राप्त हुई।

कौशल विकास कार्यक्रमों तथा शिक्षा संबंधी पहलों से बड़ी संख्या में महिलाएं तथा युवा लड़कियाँ लाभांवित हो रही हैं। कार्यकाल के दौरान आदिलाबाद की पारंपरिक शिल्पकला डोकरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया। पहली बार आयोजित जॉब फेयर ने 38 कंपनियों को एक हजार से अधिक उम्मीदवारों से जोड़ा।

वाईएफएलओ की निवर्तमान अध्यक्ष पल्लवी जैन ने अपने कार्यकाल की थीम ज्ञान ही शक्ति है, को लेकर ने निरंतर सीखने और व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित एक वर्ष के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार वाईएफएलओ ने महिलाओं को व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं की चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए।

नई अध्यक्ष का फोकस-जुड़ाव, सशक्तिकरण और विकास

एफएलओ की नई अध्यक्ष सीता रेड्डी गद्दाम ने कहा कि उनका कार्यकाल ‘जुड़ें, सशक्त बनाएं, उत्थान करें’ दृष्टिकोण पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि वे एफएलओ को एक शक्तिशाली और समावेशी मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो महिलाओं के बीच सहयोग, नेतृत्व और विकास को बढ़ावा देता है।

सीता रेड्डी ने महिलाओं का समर्थन, डिजिटल साथी और तेलंगाना संस्कृति जैसी प्रमुख पहलों के माध्यम से एफएलओ के प्रभाव को मजबूत करने पर भी बल देते हुए पारंपरिक कलाओं, विशेष रूप से बंजारा सुई शिल्प को पुनर्जीवित करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। वाईएफएलओ हैदराबाद की 21 वीं अध्यक्ष के रूप में पद्भार ग्रहण करते हुए खुशबू डागा ने कहा कि उनकी थीम ‘हम सब मिलकर प्रगति करते हैं’ होगी।

सीता रेड्डी ने कहा कि सच्ची प्रगति कभी व्यक्तिगत नहीं होती है, बल्कि यह समावेशी और सहयोगात्मक होती है। इस वर्ष उनका फोकस क्षमता निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञानवर्धन और सदस्यों के समग्र विकास के अवसर सृजित करने पर होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना न केवल व्यक्तियों के लिए, बल्कि परिवारों, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी आवश्यक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button