काटेदान में प्लास्टिक गोदाम में फिर लगी आग

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली पुलिस थानांतर्गत काटेदान स्थित प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने की वजह से काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैलारदेवपल्ली, काटेदान स्थित टाटानगर में आज शाम प्लास्टिक गोदाम में दुर्घटनावश आग लग गई।

प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी मिलने के बाद राजेंद्रनगर के फायर स्टेशन की टीम को मौके पर रवाना किया गया। प्लास्टिक के जलने की वह से निकले हानिकारक धुएं की वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कतों का सामना  करना पडा। पुलिस व दमकल कर्मी फिलहाल आग लगने का कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button