चंदानगर सेंट्रो शोरूम में लगी आग

हैदराबाद, चंदानगर थाना परिधि के अंतर्गत चंदानगर की मुख्य सड़क पर स्थित सेंट्रो शोरूम में आज शाम पुन एक बार भीषण आग लग गई। इसके पूर्व भी इसी भवन में भीषण आग लगी थी। आज शाम सेंट्रो शोरूम के डिस्प्ले बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे भवन में फैल गई। आग फैलते ही शोरूम में कार्यरत कर्मचारी और खरीददार अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए।

प्रारंभ में कर्मचारियों ने ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलकर निकट स्थित आर.के. कलेक्शन शोरूम में भी फैल गई। देखते ही देखते आर.के. कलेक्शन भी धू-धू कर जल गया। इसके अलावा फैलती हुई आग ने निकट स्थित व्यूम अस्पताल को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर दमकल कर्मियों के पहुँचने तक सेंट्रो, आर.के. कलेक्शन और व्यूम अस्पताल पूरी तरह से जल गया।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम का ढह जाना बीआरएस की विफलता : उत्तम कुमार रेड्डी

चंदानगर में आग की घटनाओं से नुकसान और ट्रैफिक जाम

इसके साथ ही आर.के. कलेक्शन के निकट स्थित एक और अस्पताल आंशिक रूप से आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने 10 फायर इंजनों की मदद से आग बुझाने का कार्य करने के अलावा भवन में फँसे लोगों और अस्पताल के रोगियों को सकुशल बाहर निकाला। अस्पताल में लगे ए/सी भी जलकर राख हो गए। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी पाइप को प्रारंभ कर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फायर इंजनों में पानी खत्म होने के कारण जल बोर्ड के टैंकरों के जरिए पानी मंगवाया गया। तत्पश्चात बाहूबली फायर इंजन को लाकर घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के चलते चंदानगर की मुख्य सड़क पर दोनों ओर घंटों तक ट्रैफिक जाम हो गया। तमाशाबीन भीड़ जमा होने के कारण उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचर्ज भी करना पड़ा। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button