दमकलकर्मियों ने वृद्ध की जान बचाई

हैदराबाद, मलकपेट दमकल केंद्र के दमकलकर्मियों ने डीआरएफ हैद्रा और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन मंजिला मकान के तीसरे माले के फ्लैट के किचन में रसोई गैस रिसाव के दौरान एक वृद्ध की जान बचाई। मलकपेट दमकल केंद्र के अग्निशमन अधिकारी मो. शौकत ने बताया कि रघुनाथ स्टेट पीएनटी कॉलोनी, दिलसुखनगर के तीसरे माले पर रहने वाले जीवीडी शेषगिरी राव (60) के किचन में आज गैस रिसाव हो गया था।

इस दौरान शेषगिरी राव घर पर अकेले थे और उन्होंने तुरन्त इस घटना की दमकल केंद्र को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मो. शौकत के नेतृत्व में दमकल कर्मी तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए। दमकलकर्मियों के एक दल ने किचन की खिड़की से पाइप के जरिए लगातार पानी का छिड़काव किया, क्योंकि किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में गैस रिसाव के चलते आग लगने से इसे काबू में किया जा सके।

वहीं दूसरा दल किचन का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गैस रिसाव वाले सिलेंडर को बाहर लाकर गैस रिसाव को रोक दिया। इस प्रकार भीतर फँसे शेषगिरी राव को सकुशल बाहर निकाला गया। इस कार्य में हैद्रा के डीआरएफ और स्थानीय पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button