कर्नाटक के तुमकुरू में पहला आईटीएफ महिला डब्ल्यू35 टूर्नामेंट होगा
बेंगलुरू, कर्नाटक के तुमकुरू शहर में टेनिस प्रेमियों के लिए बड़ा उत्सव आने वाला है। राज्य में खेल को बढ़ावा देने और महिला टेनिस को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से इस साल पहली बार आईटीएफ महिला वर्ल्ड टेनिस टूर W35 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट चार से दस मई तक तुमकुर यूनिवर्सिटी परिसर के जिला टेनिस स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ भारत के शीर्ष पेशेवर खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
कर्नाटक के टेनिस में बढते कद को बढावा देने के लिये तुमकुरू में चार से दस मई तक पहला आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर डब्ल्यू35 टूर्नामेंट खेला जायेगा । टूर्नामेंट तुमकुर यूनिवर्सिटी परिसर स्थित जिला टेनिस स्टेडियम में खेला जायेगा । इससे पहले यहां दो दशक से पूर्व एक आईटीएफ महिला टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था ।
यह भी पढ़े : आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 खेलेगा भारत : बीसीसीआई
इस टूर्नामेंट में उदीयमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भारत के शीर्ष पेशेवर 32 खिलाड़ियों के एकल मुख्य ड्रॉ और क्वालीफाइंग दौर में भाग लेंगे ।तुमकुरू में आखिरी बार 2003 में एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें रोहन बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज जैसे खिलाड़ियों ने भाग लिया था । (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





