अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ का पहला लुक जारी

मुंबई, प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार को निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी युद्ध ड्रामा फिल्म “इक्कीस” से अभिनेता अगस्त्य नंदा का पहला लुक जारी किया। यह फिल्म परम वीर चक्र से सम्मानित अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है और इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मैडॉक फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा।

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं इक्कीस, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, परम वीर चक्र पाने वाले सबसे युवा अधिकारी की एक सच्ची अनकही कहानी। सिनेमाघरों में दिसंबर 2025 पोस्टर में अगस्त्य को सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के रूप में दिखाया गया है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में 21 वर्ष की उम्र में शहीद हुए थे।

उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था, और वे उस समय इसके सबसे युवा प्राप्तकर्ता बने। फिल्म में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस प्रोजेक्ट की पहली घोषणा 2019 में अरुण खेतरपाल की 69वीं जयंती पर की गई थी, जिसमें वरुण धवन को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म में देरी हुई और शेड्यूलिंग टकराव के कारण धवन को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। “इक्कीस” अगस्त्य नंदा का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। वे श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं और 2023 में जोया अख्तर की “द आर्चीज़” से अभिनय की शुरुआत कर चुके हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button