बार काउंसिल के पहले सदस्य चुने गए पोन्नम अशोक गौड़
हैदराबाद, राज्य बार काउंसिल चुनाव के लिए मतगणना के पहले परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। ये चुनाव 10 फरवरी को प्रारंभ हुए थे और मतगणना के पश्चात पहला परिणाम जारी किया गया। इस परिणाम के तहत तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पोन्नम अशोक गौड़ को 23 सदस्यीय बार काउंसिल के पहले सदस्य के रूप में विजेता घोषित किया गया।
बार काउंसिल के लिए 23 सदस्यों (जिनमें पाँच महिलाएँ शामिल हैं) के चयन हेतु चुनाव हुए थे। इन चुनावों में 55 महिलाओं सहित 203 उम्मीदवारों ने भाग लिया। मतगणना गत 10 फरवरी को प्रारंभ हुई थी। चूँकि प्रथम वरियता के मतों से किसी का चयन नहीं हुआ, इसीलिए द्वितीय वरियता के मतों की गिनती की गई। इसके साथ ही पोन्नम अशोक गौड़ 1,085 मतों के साथ पहले सदस्य के रूप में चुने गए, जिनमें 870 प्रथम वरियता के मत और 215 द्वितीय वरियता के मत शामिल है।
यह भी पढ़ें… दलबदलू विधायकों को क्लीन चिट मिलने पर बरसे बंडी संजय
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



