अग्रवाल समाज की प्रथम विशेष साधारण सभा संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना की समस्त केन्द्राय समिति सदस्यों, शाखा के पदाधिकारियों की आपातकालीन प्रथम विशेष साधारण सभा (ईजीएम) पैराडाइज स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। आज यहां आयोजित सभा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी की पूजा अर्चना के साथ हुआ।
अवसर पर अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के पांच सलाहकार डॉ.अंजनी कुमार अग्रवाल, डॉ.चंद्रकांत डाकोतिया, हरीश गुप्ता, बद्री विशाल बंसल एवं विनोद अग्रवाल के बारे में जानकारी देते हुए परिचय दिया। साथ ही सलाहकार डॉ.अंजनी कुमार अग्रवाल, डॉ.चंद्रकांत डाकोतिया, हरीश गुप्ता का सम्मान किया।
सदस्यता विस्तार, प्रिविलेज कार्ड वितरण और वेबसाइट शुभारंभ पर जोर
तत्पश्चात समाज द्वारा सदस्यों की संख्या बढाने, प्रिविलेज कार्ड को सभी सदस्यों को पहुँचाने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा स्वीकृत अग्रवाल समाज के सदस्य प्रतिष्ठान मालिक को अपने कर्मचारियों को प्रिविलेज कार्ड जारी करने की अनुमति का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा स्वीकृत सदस्यता शुल्क एक साल के लिए 350 से कम करके सदस्यता शुल्क 2 वर्ष के लिए मात्र 21 रुपये, उसके बाद सदस्यता शुल्क में परिवर्तन करने का अधिकार के.एस.के पास होगा।
साथ ही अग्रवाल समाज तेलंगाना वेबसाइट का शुभारंभ सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा में केन्द्राय समिति द्वारा स्वीकृत अग्रवाल समाज के चुनाव में मताधिकार सेंट्रल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भूतपूर्व अध्यक्ष को एवं शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष को अनुमति देने सहित सभी प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया।
सभा में प्रमुख पदाधिकारियों और शाखा सदस्यों की उपस्थिति रही
अवसर पर सह-मंत्री डॉ.सीमा अग्रवाल ने मंच का संचालन करते हुए गत बैठक के कार्यवृत्त को प्रस्तुत कर उसे पारित करवाया। अवसर पर अग्रवाल समाज तेलंगाना के उपाध्यक्ष रूपेश कुमार अग्रवाल, सह-मंत्री डॉ.सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, सलाहकार डॉ.अंजनी कुमार अग्रवाल, हरीश गुप्ता, डॉ.चंद्रकांत डाकोतिया सहित अन्य मंचासीन थे।
अवसर पर अग्रवाल समाज तेलंगाना की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारीगण केन्द्राय समिति सदस्य दिनेश चंद्र, शशिकांत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, आनंद संघी, महादेव प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्यामलाल गोयनका, पूजा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सत्यनारायण,रामगोपाल गोयल, अमित अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, यश अग्रवाल, पी.के.जैन, आनंद गुप्ता, हरीश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, पायल अग्रवाल, देवांश मोर, गोविन्द अग्रवाल, हरीश गुप्ता, संजय अग्रवाल, रितु अग्रवाल सुरेश चंद गुप्ता, गोविन्द नारायण, हरि गोविन्द प्रसाद, नरेंद्र गोयल, उमेश अग्रवाल, अशोक आर.डाणी, रोहित जैन, राकेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,
यह भी पढ़े: बीआईएस हैदराबाद का जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
हिमाचल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नरेस बंसल, विनोद सराफ, सुमन गुप्ता, परमेश्वर, नवीन बंसल, विष्णु कुमार अग्रवाल, अंकुर सिंघानिया, बी.डी.खेतान, दर्शन अग्रवाल, रमेश कुमार, राज कुमार पसारी, महेश कानोडिया, अमित अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार तुलस्यान किरण अग्रवाल, उमेश गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, विष्णु दोचानिया, धीरज खेतान, महेंद्र गोयल, प्रदीप बंसल, सत्यनानारायण मोदी, शैलेश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, उमेश मित्तल, विनय जैन, के.पी.अग्रवाल, गीता अग्रवाल, शैलू गुप्ता, आशा अग्रवाल, दिलीप पसारी, रितेश अग्रवाल, सूर्यकमल गुप्ता, रमेश, राधिका, नवल किशोर संजय अग्रवाल, दिनेश के गुप्ता, चंद्रकांत डाकोतिया, राकेश जालान, अमित कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल, अमित जिंदल, रोशनलाल मित्तल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



