फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल : किशन रेड्डी ने की साइकिल की सवारी

हैदराबाद, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गच्ची बावली स्टेडियम के पास आयोजित संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने साइकिल की सवारी कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा तेलंगाना सरकार के सहयोग से शहर में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 57वाँ संस्करण आयोजित किया। किशन रेड्डी ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन जैसी पहल देश की विशाल मानव संसाधन क्षमता को सुरक्षित रखने और सशक्त बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अवसर पर प्रसिद्ध बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी मौजूद थे।

इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव, खानपान की आदतें, शारीरिक गतिविधियों की कमी और पर्यावरणीय कारणों के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ विशेष रूप से मोटापा एवं अन्य परेशानियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी वह परिवार, समाज और देश के कल्याण में सार्थक योगदान दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने किया 386 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम के तहत लगभग छह किलोमीटर लंबी सामूहिक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत और समापन गच्ची बावली स्टेडियम में हुआ। इसके अलावा कार्यक्रम में योग अभ्यास और सामुदायिक सहभागिता जैसी फिटनेस गतिविधियाँ शामिल रहीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button