अग्रवाल समाज के पाँच सलाहकार नियुक्त
हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा पाँच नए सलाहकारों की नियुक्ति की गई है। आज यहाँ अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अग्रवाल समाज तेलंगाना की नई टीम द्वारा समाज के प्रभावी मार्गदर्शन के लिए पांच सलाहकारों को नियुक्त किया गया है। इनमें बद्री विशाल बंसल, चंद्रकांत डाकोतिया, डॉ. अंजनी कुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल और हरीश गुप्ता शामिल हैं।
अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि सलाहकारों के नेतृत्व में समाज को अपनी प्रगति में बहुत मदद मिलेगी। अग्रवाल समाज के सदस्यता शुल्क को एक वर्ष के लिए 350 रुपये से घटाकर दो वर्ष के लिए 21 रुपये करने पर सलाहकारों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद, उन्हें सदस्यता शुल्क निर्धारित करने/बदलने का अधिकार होगा।
यह भी पढ़े: कलेक्टर ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
गुप्ता ने बताया कि वे अग्रवाल समाज के चुनावों में केंद्रीय समिति के निवर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष को मताधिकार देने, परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए सदस्यता अनिवार्य करने और 18 वर्ष से कम आयु (नाबालिगों) के लोगों को मुफ्त सदस्यता प्रदान करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सदस्यों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रिविलेज कार्ड प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



