Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

हिन्दी महाविद्यालय में पाँच दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, हिन्दी महाविद्यालय और एमसी गुप्ता कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम शोध लेखन और नैतिक प्रकाशन के प्रति संरचित दृष्टिकोण विषय पर आयोजित किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम दिवस कार्यक्रम का आरंभ उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदड़ा, संयुक्त सचिव प्रदीप दत्त, प्राचार्य डॉ. के. बाला, उपप्राचार्य, डॉ. वंसता, एमसी गुप्ता कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिट्शेन डॉ.एस. वेंकट शिव कुमार, डॉ. बी. श्रीदेवी, आई क्यू. एसी कोआर्डिनेटर डॉ. पी.एस. एन.एल. वसंता के कर-कमलों द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. के. बाला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि वक्ता प्रो. वंदना सांबा का परिचय डॉ. वसंता ने दिया। अतिथि वक्ता डॉ. वंदना सांबा ने आँकड़ों के संकलन, मानकीकरण आदि पर अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिवस में नलसार विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. डॉ. राजू गुंटूकुला ने सीखने के उद्देश्य तथा प्रकाशन की चुनौतियों पर व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

डॉ. के. हरिनाथ ने एआई और साहित्य समीक्षा पर व्याख्यान दिया

कार्यक्रम के तीसरे दिन श्रीनिधि इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ.के. हरिनाथ ने कृत्रिम बुद्धिमता व्यावसायिक मूल्य एवं साहित्य समीक्षा तथा प्रकाशन के बारे गहन चर्चा की तथा प्रायोगिक रूप से प्रतिगामी अध्यापकों द्वारा अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के चतुर्थ दिन उस्मानिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन डॉ. एंथनी पैक्ट्रिक ने कथात्मक की मुख्य विधियों के बारें में विश्लेषणात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

संकाय संवर्धन कार्यक्रम के समापन दिवस में नलसार विधि विश्वविद्यालय के डॉ. वेंगलराव पचवा ने साहित्यिक चोरी विषय पर गूढ़तम प्रकाश डालते हुए साहित्यिक शोध, नैतिकता, कृत्रिम बुद्धिमता, चैट जीपीटी आदि सोशल मीडिया से की गई साहित्यक चोरी पर आधुनिक सामाजिक परिप्रेक्ष्य, उसकी हानियों एवं कानूनी वैधता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी सम्माननीय वक्ताओं को विशिष्ट दिवसों पर शॉल, पौध तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े: सीएसआईआर-सीसीएमबी में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के सभी पाँचों सभी दिवसों में हिन्दी महाविद्यालय के सभी शैक्षिक संकाय तथा अन्य कॉलेजों एवं महाविद्यालय से आए प्राध्यापकगण तथा छात्र सक्रिय रूप से उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. बाला कुमार के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button