गोदावरी में डूबे 5 इंजीनियरिंग छात्र, तीन के शव बरामद

Ad

हैदराबाद, भद्राचलम के निकट गोदावरी नदी में स्नान करने के लिए गए पाँच इंजीनियरिंग छात्र लापता हो गए। लापता छात्रों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं और दो की तलाश की जा रही है। यह घटना तेलंगाना आंध्र-प्रदेश की सीमा पर एलूरू ज़िला, कुकानूरु मंडल की परिधि में गोदावरी नदी में घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 इंजीनियरिंग छात्र चार दिन की छुट्टी पर घूमने-फिरने के लिए आए हुए थे। आज दोपहर सातों छात्र स्नान करने के लिए गोदावरी नदी में उतरे। इस दौरान नदी का प्रवाह तेज और गहरा होने के कारण पाँच छात्र नदी में बह गए। लापता होने वाले छात्रों में मदनपल्ली निवासी सतीश, उय्यूरु निवासी नवदीप व तेजज्ञ तथा भद्राचलम निवासी अभिराम व श्रीकर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… गारंटियों की गारंटी : छह चुनावी वादों के लिए 50,713 करोड़ रुपये आवंटित

अभिराम व श्रीकर भद्राचलम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं शेष छात्र आंध्र-प्रदेश की राजधानी अमरावती में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस गोताखोरों के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गई और शाम ढलने तक तीन छात्रों श्रीकर, अभिराम और नवदीप के शव नदी से बाहर निकाले गए। दो लापता छात्रों की तलाश जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button