मंदिरों में चोरी करने वाले एक ही परिवार के पाँच सदस्य गिरफ्तार

आदिलाबाद, आदिलाबाद पुलिस ने प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक ही परिवार के पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। गिरोह के पास से एक ग्राम सोना, एक हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदिलाबाद के डीएसपी एल. जीवन रेड्डी ने बताया कि जैनाथ पुलिस द्वारा दीपायिगुड़ा चौराहे पर वाहनों की जाँच के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जुन्नापानी के सिदाम मारु, उसकी पत्नी सिदाम जाडू बाई तथा दौना के के. सुरेंद्र और उसकी पत्नी के. अंजली के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें… सीसीएस के दो सब-इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में

पूछताछ में मुख्य आरोपी मारु ने बताया कि उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए गिरोह बनाकर जिले के प्रसिद्ध मंदिरों को निशाना बनाया। उसने 30 जनवरी की रात जैनाथ स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी मंदिर की हुंडी चुराने की कोशिश की थी। इसके अलावा चार अन्य मंदिरों की हुंडी से नकदी चोरी करने की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button