श्री शांति सूरीश्वरजी मंदिर का ध्वजारोहण कार्यक्रम 28 फरवरी को

हैदराबाद, श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर की 11वीं वर्षगाँठ व 12वाँ ध्वजारोहण व अभिषेक कार्यक्रम आगामी 28 फरवरी को शांति गुरु मंदिर, चैतन्यपुरी प्रांगण में भव्यता से मनाया जाएगा। श्री शांति गुरु मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि 28 फरवरी को 7.31 बजे से अभिषेक, ध्वजा का वरघोड़ा, गुरुदेव की बड़ी पूजा व ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मध्य अष्टप्रकारी पूजा के वार्षिक चढ़ावे लिए जाएँगे।

तत्पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण, सम्पूर्ण कार्यक्रम व स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी सायरीबाई मेघराज गांधी के आशीष से भंवरीबाई-मीठालाल, ललितादेवी-रमेश कुमार, लक्ष्मीदेवी-मनसुखलाल, सुनीतादेवी-सज्जनराज, मंजूदेवी-मुकेश कुमार, रितिका-नवीन कुमार, प्रीति-आशीष, ऐश्वर्या-राहुल, पूजा-कौशिक, रियांश, रुद्र एवं समस्त गांधी परिवार हैं। कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन गांधी परिवार द्वारा आज गुरु मंदिर प्रांगण में किया गया।

यह भी पढ़ें… चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ फीलखाना की आम सभा

बेंगलुरू के कलाकारों द्वारा पूजा व भक्ति कार्यक्रम

गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि बेंगलुरू के गायक कलाकार पंकज श्रीश्रीमाल व यश पोरवाल पूजा पढ़ाएँगे। श्री शांति गुरु जैन सेवा मंडल, श्री शांति गुरु जैन महिला मंडल, नवकार मित्र मंडल, ऋषभ जैन युवा मंडल व ओम शांति ग्रुप के सदस्यों से कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया गया। प्रेमचंद प्रतीक अंकित कोचर, केवलचंद अमित कुमार सुमित कुमार मुणोत, अनीता डॉ. अनीश अक्षय कोचर, हेमराज शालीभद्र अरिहंत कटारिया, रंजीतमल दीपक कल्पेश गुंदेचा, अंजनादेवी देवीचंद सुधीर जैन परिवारों की ओर अभिषेक किया जाएगा।

अवसर पर मीठालाल, सज्जनराज, मुकेश कुमार, नवीन कुमार भंवरीबाई, ललितादेवी, मंजूदेवी गांधी, गुरु मंदिर के चेयरमैन गौतमचंद गुग़लिया, मैनेजिंग ट्रस्टी शालीभद्र कटारिया, ट्रस्टी सुरेश चाणोदिया, उमंगलता, प्रियंका नैनावाल, नवकार मंडल के जितेन्द्र भंडारी, कुलदीप भंडारी, मनीष नैनवाल, शांति मंडल के जिनेन्द्र बाफना, पुष्कर टेंट के नरसिंग राव व अन्य उपस्तिथ थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button