श्री संभवनाथ कुशल प्रार्थना मंदिरका ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
हैदराबाद, श्री संभवनाथ कुशल प्रार्थना जैन मंदिर बरकतपुरा का तृतीय ध्वजारोहण समारोह वरघोड़ा के साथ भव्यता से संपन्न हुआ। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिनन्दन सागरजी म.सा आदि ठाणा, सुलोचना श्री जी म.सा आदि ठाणा एवं कनकप्रभाश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में कार्यक्रम संपन्न हुआ। हैदराबाद में सर्वप्रथम बार जिनालय की सजावट फल द्वारा की गयी।
लगभग 1100 श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कमलचंद -सरिता बाई, ऋषभ-ऋचा, आरती, हार्दिक प्रार्थना एवं हितांश झाबक परिवार द्वारा किया गया। विधिकारक विकेश जैन, महावीर मुणोत, राजेश झारमुथा ने पूजा पढ़ाई। कार्यक्रम में श्री चारकमान जैन संघ, श्री जैन संघ कोठी, शान्ति गुरु मंदिर ट्रस्ट चैतन्यपुरी, श्री खैरताबाद जैन संघ, काचीगुड़ा जैन संघ, श्री अचलगच्छ जैन संघ, श्री तपागच्छ जैन संघ, श्री नेमिश्वर अम्बाजी धाम गगन पहाड़ के नेमीचंद बडेर मुथा, सत्यम् शिवम् सुंदरम गौशाला के धर्मबाबू रांका, गौतम चोपड़ा, विनोद कीमती, नवरतनमल गुंदेचा, गौतमचंद गुगलिया, शालिभद्र कटारिया, पद्म कोठारी, रेवंतमल चोरड़िया, अभय चौधरी, मुकेश चौहान, शील कुमार जैन, मोतीचंद बोथरा, अशोक नाबरिया, सुभाष चोरड़िया, गौतम चोरड़िया, चंद्रकांत शाह, विकास शाह, गुरु भगवंत की गोचरी पानी वैयावच्च में जिन्होंने सेवाएँ दी एवं लाभ लेने वाले स्थानीय सभी मण्डल, विधिकारक भजन मंडली आदि का आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… हरेकृष्णा स्वर्ण मंदिर में चूड़ा-दही महोत्सव आयोजित
अवसर पर चेन्नई से आदिनाथ ट्रस्ट के संस्थापक मोहन गोलेच्छा भी पधारे। पूरे हैदराबाद में पहली बार संपूर्ण मंदिर को फलों द्वारा सजाया गया जिसको देखने के लिए रात के 12 बजे तक भी लोग मंदिर में आते रहे। बाद में फलों को जीव दया मानव सेवा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम एवं गवर्नमेंट हॉस्पिटल में वितरित किया गया। मंदिर ध्वज का वरघोड़ा भी बड़ी धूमधाम से निकाला गया। झाबक परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। जसराज देवड़ा धोका ने प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



