ध्वजारोहण के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आरंभ

हैदराबाद, श्री 1008 महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर, चादरघाट में 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का गत मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी 3 मार्च तक चलने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पहले दिन मंगलवार को ध्वजारोहण संपन्न हुआ। मुख्य कार्यकर्ता राजा पांड्या, नितिन काला, शैलेन्द्र गांधी, सुशील बडजात्या, श्री दिगम्बर जैन संस्था, हैदराबाद के अध्यक्ष सुरेश काला एवं मंत्री विनोद बज की उपस्थिति में लाभार्थी विजय कुमार, कमल कुमार, विमल कुमार, रितेश कुमार पहाड़े परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

दीप प्रज्वलन हुलासचंद सुशील कुमार अनिल कुमार विजय कुमार बाकलीवाल परिवार द्वारा किया गया। मंडप का उद्घाटन वैभव कुमार सूरजमल पतंगया परिवार ने किया। विधि विधान श्रीयुत सुभांशुजी (शहपुरा) ने संपन्न कराया। अंशुल जैन सागर एंड टीम ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये। मंडल की रचना पं. महावीर, पं. फूलचंद एवं पं. प्रदीप द्वारा की गई। मिथुन प्रियंका काला सौधर्म इंद्र बने। कुबेर इंद्र सुशील रश्मि बड़जात्या बने।

महायज्ञ नायक का दायित्व शैलेन्द्र प्रीति गांधी, इशान इंद्र का दायित्व राजकुमार सविता पांड्या, महेन्द्र इंद्र का दायित्व नरेश नंदिता भूता, सनत इंद्र का दायित्व पवन अनिता छाबड़ा ने निभाया। संजय वर्षा पांड्या ने ब्रह्मा इंद्र, मनोज प्रतिभा बाकलीवाल ने सहस्त्र इंद्र, पद्म कांता पहाड़े ने लातव इंद्र, सुभाष प्रेमलता पांड्या ने शुक्र इंद्र का दायित्व निभाया। अक्षय श्रद्धा छावड़ा चक्रवर्ती बने। नितिन बरखा काला ने श्रीपाल मैना सुन्दरी बनने का लाभ लिया। अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठी की आराधना के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button