Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

क्षमादान से बेहतर है क्षमायाचना : रमेशजी

हैदराबाद, क्षमा करने से जाने-अनजाने अहंकार बढ़ सकता है, लेकिन क्षमायाचना से विनम्रता, सहजता और सरलता बढ़ती है। उक्त उद्गार सद्गुरु रमेशजी ने अवर पैलेस में आयोजित क्रिसमस विशेष सत्संग में व्यक्त किए। रमेशजी ने कहा कि जब भी हम सामने वाले को क्षमा करते हैं, तब हम मन में यह मान लेते हैं कि सामने वाले ने गलती की है, लेकिन यदि हम क्षमायाचना करते हैं, तब हमारे मन में यह भाव रहता है कि या तो यह गलती जाने-अनजाने में हमसे हुई है अथवा यह हमारे प्रारब्ध कर्मों का परिणाम है। इसलिए क्षमायाचना में कभी हमें संकोच नहीं करना चाहिए।

यीशु मसीह के शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए रमेशजी ने कहा कि हमें दुश्मन से भी प्रेम करना चाहिए, क्योंकि चेतना के स्तर पर तो हम सब एक ही हैं। सामने वाला हमारे साथ जो भी व्यवहार कर रहा है, वह केवल एक माध्यम है और हमारे प्रारब्ध कर्मों को काटने के लिए वह स्वयं कष्ट उठा रहा है। इस रहस्य को जीवन में उतारते हुए हमें हर किसी से केवल निस्वार्थ प्रेम करना है। क्षमा माँगने और क्षमा करने से शारीरिक, मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा हम चेतना के अधिक निकट रहते हुए आनंद की स्थिति में रहते हैं।

यह भी पढ़ें… कायस्थ समाज की बैठक में महिला अध्यक्ष और नई नियमावली तय

ईसा मसीह के सात सूत्र: समर्पण से सरल आध्यात्मिक जीवन

रमेशजी ने कहा कि गुरु, संत या महात्मा चेतना में स्थित होने के द्वार हैं। आध्यात्मिकता में निर्भय होकर कूदना या डूबना आवश्यक है। जब तक हम इसमें डुबकी नहीं लगते, तब तक हमें उसके असीम दिव्य आनंद की अनुभूति नहीं हो सकती।
गुरु माँ ने ईसा मसीह के ज्ञान और व्यवहार के सात मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बेल बनाकर किसी को पूर्ण रूप से समर्पित रहकर हम जीवन में सरलता और सहजता से आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

संसार की भागदौड़ में जो सबसे आगे रहता है, वह आध्यात्मिकता में पीछे रह जाता है और जो संसार में पीछे रहता है, वह आध्यात्मिक मार्ग में सबसे आगे बढ़ जाता है। इसलिए किसी को भी उसके जीवन स्तर से ना परखें, बल्कि सबको एक ही चेतना की अभिव्यक्ति मानकर व्यवहार करें। सांता क्लाज़ की तरह सभी को खुशियाँ बांटने का संदेश गुरु माँ ने उपस्थित साधकों और यूट्यूब से जुड़े जिज्ञासुओं को दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button