श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस: तन सिंहजी को श्रद्धांजलि और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह

हैदराबाद, श्री क्षत्रिय युवक संघ का 80वाँ स्थापना दिवस प्रगति महाविद्यालय में मनाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम तन सिंहजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। गोशामहल के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़ ने कहा कि आज के युग में हमारे समाज के कई दुश्मन हैं। वो समाज का पतन चाहते हैं, लेकिन हमे तन सिंहजी द्वारा बताए रास्ते पर चलना है।
ऑल इंडिया राजस्थानी प्रवासी फेडरेशन अध्यक्ष राम सिंह चारणीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

श्री क्षत्रिय युवक संघ 80वाँ स्थापना दिवस समारोह

साथ ही बेंगलुरू में आयोजित होने वाले मातृ शक्ति शिविर में बालिकाओं से एवं विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले शिविर में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। कालू सिंह सुराणा, राजेन्द्र सिंह बड़ी खाटू, आरुषि कंवर, शेर सिंह चैनपुरा और महेद्र सिंह नौसर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह भियाड और सतीश सिंह, मदन सिंह देवड़ा, गोपाल सिंह चारणीम ने किया।

यह भी पढ़ें… हरे कृष्णा आंदोलन का हेरिटेज फेस्ट संपन्न

अवसर पर भगवत सिंह केसवना, बाबू सिंह तुरा, लक्ष्मण सिंह जेला, चेल सिंह कुशलपुरा, सत्र सिंह कुसिप, प्रकाश सिंह धुड़िया, मोती सिंह, महेंद्र सिंह, नौसर जनक सिंह सवराटा, उदय सिंह सिनली, जागीर रामसिंह तड़वा, रणजीत सिंह नून, गणपत सिंह नून, मूल सिंह कठाड़ी, देवी सिंह दासपा, पूर्ण सिंह बिबलसर, लाख सिंह बिबलसर, बलवंत सिंह नौसर, लाख सिंह जेला, नेपाल सिंह जाखड़ी, सेतान सिंह मंडार, डूंगर सिंह सवराटा, नैन सिंह सवराटा, गोविन्द सिंह कतरोसन, अर्जुन सिंह गोयली, मनोहर सिंह सुवाला, सवाई सिंह हाथमा, भगवत सिंह रतनपुर, भवानी सिंह नागणी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button