2 जून को गच्ची बावली स्टेडियम विकास कार्यक्रम का होगा शिलान्यास
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि आगामी 2 जून को गच्ची बावली स्टेडियम विकास कार्यों के लिए शिलान्यास किया जाएगा। खेल हब बोर्ड की बैठक रविवार रात एक स्टार होटल में हुई। बैठक में रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनका लक्ष्य गच्ची बावली स्टेडियम को दुनिया के सबसे बेहतरीन खेल स्थल के रूप में विकसित करना है। गच्ची बाउली स्टेडियम में हेलीपैड सहित सभी विश्व स्तरीय सुविधाएँ स्थापित की जानी चाहिए।
हवाई अड्डे से खिलाड़ी सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए स्टेडियम पहुँचने की व्यवस्था होनी चाहिए। गच्ची बाउली स्टेडियम को भविष्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए पहले ही आर्किटेक्ट नियुक्त कर दिया गया है। ओलंपिक खेलों के आयोजन स्तर की सुविधाएँ होनी चाहिए। चीन की खेल सुविधाओं से अधिक हैदराबाद में होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें… एसआईआर में हस्तक्षेप कर रही है एमआईएम : पोन्ना वेंकटरमणा
लाखों आईटी और अन्य कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के विकास के संबंध में बोर्ड को पूर्ण स्वतंत्रता दे रहे हैं। खेलों में देश के लिए हैदराबाद को रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। दीर्घकाल में तेलंगाना में खेलों का विकास ही सरकार का लक्ष्य है। बैठक में बोर्ड के सदस्य कोणिदेला उपासना, काव्या मारन, संजीव गोयनका, सी. शशिधर, जयेश रंजन, खेल प्रबंध निदेशक सोनी बाला देवी व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



