पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए

पेशावर, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं शनिवार को प्रांत के लक्की मरवत और बन्नू जिलों में हुईं।

लक्की मरवत पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सराय नौरंग शहर में गोलीबारी की, जिसमें ड्यूटी पर तैनात तीन यातायात पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

वहीं, बन्नू पुलिस ने कहा कि मंदान इलाके में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसने बताया कि संबंधित कांस्टेबल पर तब गोलीबारी की गई जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए मंदान थाने जा रहा था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button