फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेज गिरवी रखकर ठगी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, बंड्लागुड़ा पुलिस ने फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेज गिरवी रखते हुए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रायनगुट्टा संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त ए. सुधाकर ने बताया कि बंड्लागुड़ा में रहने वाली नुसरत बेगम ने आरोपियों के दस्तावेज गिरवी रखकर 3 लाख रुपये का लोन दिया।
जांच करने पर दस्तावेजों फर्जी पाये गए। इस मामले में, इर्राकुंटा, एएमडी फंक्शन हॉल के पास रहने वाले रियल इस्टेट ब्रोकर शेख ओमर अमौदी (24) को गिरफ्तार किया गया, जबकि चंद्रायनगुट्टा, बारकस का एक अन्य रियल एस्टेट ब्रोकर मोहम्मद बिन उस्मान मस्कती, मोहम्मद नगर का मोहम्मद बासित, अली जबरी व सिटी पैलेस के पास रहने वाला शाकेर हुसैन फरार हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने सुनियोजित साजिश के तहत यह ठगी की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चोरी छुपे युवती का वीडियो निकालने वाला अरेस्ट
पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किराये के मकानों में रहने और उन मकानों को अपना बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर्ज लेने का खुलासा किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्यों की तलाश चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



