स्वच्छता कर्मियों के लिए लगाया गया निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

हैदराबाद, पर्याप्त सुविधाओं का अभाव और अचानक प्रभावित करने वाले कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय से पहले उपचार में सहायता करने हेतु ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का अभियान शुरू किया है।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने शुक्रवार को स्वच्छता कर्मचारियों के लिए आयोजित कैंसर जाँच शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध न होने के कारण कुछ लोग नियमित स्वास्थ्य जाँच की अनदेखी कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों और कर्मचारियों के लिए कार्किनोस हेल्थ केयर के सहयोग से मोबाइल निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया है।

महिलाओं के लिए ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग

महिलाओं के लिए ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की क्रीनिंग तथा पुरुषों के लिए ओरल कैंसर की जाँच की जा रही है। कैंसर से जुड़ी आशंकाओं को दूर करना, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना, बीमारी से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाना तथा जोखिम समूह के लोगों की पहचान कर प्रारंभिक चरण में बीमारी का पता लगाकर उपचार उपलब्ध कराना, इन सभी उद्देश्यों के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अब तक 20 सर्किलों को कवर किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें… दक्षिण मध्य रेलवे : होली और गर्मी में विशेष रेलगाड़ियाँ विस्तारित

आर.वी. कर्णन ने मुख्य कार्यालय में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। वे समय-समय पर इन मोबाइल निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं क्रीनिंग शिविरों की निगरानी कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि प्रारंभिक जाँच प्रभावी ढंग से संपन्न हो।
स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी शैलजा ने बताया कि कर्मचारियों के लिए मोबाइल निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं क्रीनिंग शिविर में विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों पर ध्यान दिया जा रहा है। यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। जीएचएमसी द्वारा विशेष पहल के तहत इस प्रकार के शिविर आयोजित किया जाना सराहनीय है। स्वच्छता कर्मी प्रमिला ने बताया कि शिविर कर्मचारियों की सेहत के लिए जीएचएमसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button