सखी-सहेली मंडल ने किया महातंबोला का आयोजन
हैदराबाद, सखी-सहेली मंडल द्वारा आज नववर्ष के उपलक्ष्य में महातंबोला का आयोजन हिमायतनगर स्थित होटल वेज व्यंजन में किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल बल्दवा थे। महातंबोला के तहत लकी ड्रॉ तथा कांप्लीमेंट्री राउंड, सिल्वर राउंड, सिल्वर आर्नमेंट राउंड तथा वॉच राउंड आयोजित किए गए। यहां लगभग सौ महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता की और विजेताओं ने विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्राप्त किए। कांप्लीमेंट्री राउंड मंडल द्वारा प्रायोजित रहा। दूसरे राउंड के प्रायोजक मारुति वॉच एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, तीसरे राउंड के प्रायोजक वेद ज्वेलर्स तथा चौथे राउंड के प्रायोजक शिवराज लक्ष्मीचंद ज्वेलर्स रहे।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में श्रीराम कथा का आयोजन
कार्यक्रम का आकर्षण निकिता मालपानी की कोरियोग्राफी में मंडल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सखी-सहेली मंडल की अध्यक्ष निर्मला लाहोटी, उपाध्यक्ष संतोष कलंत्री, मंत्री संगीता बल्दवा, सांख्यिकी ऊषा बाहेती के साथ-साथ शंकुतला लोया, इंद्रा राठी, सरिता अट्टल, धनलक्ष्मी तोष्णीवाल, सुरेखा सार्री, पूजा तोष्णीवाल, सुनीता मंत्री, सुरेखा जाजू, ऊषा मोदानी, संगीता तोष्णीवाल, अल्का चांडक, किरण अट्टल एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया। संचालन श्यामा नावंदर ने किया। कार्यक्रम का सामपन ऊषा बाहेती के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



