₹31हजार के गुलाब से ₹4.3 लाख आईफ़ोन्स तक हैदराबाद की इंस्टामार्ट कहानी

हैदराबाद, रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर हाई-एंड लग्ज़री खरीदारी तक, साल 2025 में हैदराबाद ने क्विक-कॉमर्स के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया। “How India Instamarted 2025” रिपोर्ट के अनुसार, शहर में न केवल लगातार ऑर्डरिंग देखने को मिली, बल्कि साल का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर भी यहीं दर्ज हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में तीन iPhone 17 Pro खरीदने पर ₹4.3 लाख खर्च किए। वहीं, वैलेंटाइन डे पर एक अन्य ग्राहक ने केवल गुलाबों पर ₹31,000 तक की खरीदारी की। इसके अलावा, एक यूज़र ने सॉफ्ट ड्रिंक्स पर ही ₹1.92 लाख खर्च कर दिया।

क्विक-कॉमर्स अब सिर्फ सुविधा नहीं, जीवनशैली बन चुका है

Swiggy के चीफ बिजनेस ऑफिसर हरि कुमार जी ने कहा, “भारत में क्विक कॉमर्स अब सिर्फ सुविधा तक सीमित नहीं रहा। यह आधुनिक भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। जो सेवा कभी आखिरी समय की जरूरतों तक सीमित थी, आज उसमें प्रीमियम और बड़े खर्च भी शामिल हो गए हैं। Instamart अब लोगों के लिए भरोसेमंद पार्टनर बन चुका है।”

हैदराबाद में हाई-वैल्यू खरीदारी और नए ट्रेंड्स

2025 में हैदराबाद ने अनुशासन और आकांक्षा का अनोखा संतुलन दिखाया। रिपोर्ट में सामने आया कि प्रीमियम खरीदारी में Apple प्रोडक्ट्स और 24 कैरेट सोने के सिक्के शामिल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज़ श्रेणी में करीब 90% की वृद्धि दर्ज की गई देर रात के ऑर्डर्स में मसाला फ्लेवर चिप्स सबसे ज्यादा पसंद किए गए किराने के सामान से आगे बढ़कर अब इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ और डेली यूज़ प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी

उल्लेखनीय है कि देशभर में भी 2025 के दौरान Instamart ने लोगों की खरीदारी की आदतों को बदला। दूध भारत का नंबर-1 जरूरी उत्पाद बनकर उभरा, जहां हर सेकंड 4 से ज्यादा दूध के पैकेट ऑर्डर किए गए। यह मात्रा इतनी है कि इससे 26,000 ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं। अगस्त 2020 में शुरू हुआ Instamart, भारत का अग्रणी क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह 128 से अधिक शहरों में सक्रिय है और Swiggy के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और डिलीवरी नेटवर्क के जरिए किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम-यूटिलिटी, ब्यूटी और अन्य जरूरी सामान 10 मिनट या उससे कम समय में ग्राहकों तक पहुंचाता है। यह सभी आंकड़े जनवरी से नवंबर 2025 के बीच देशभर के 128+ शहरों में किए गए लाखों Instamart ऑर्डर्स के विश्लेषण पर आधारित हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button