करिश्मों और करतबों से भरा रहा टी-20 क्रिकेट विश्व कप-2026

Ad

अपने छोटे फॉर्मेट, तेज रफ्तार और अनिश्चिंतताओं के कारण क्रिकेट पहले ही दुनिया के सबसे रोमांचक और धड़कनें बढ़ाने वाला खेल माना जाता है, लेकिन टी-20 क्रिकेट विश्व कप-2026 इस सबके अलावा अपने कुछ करिश्माई करतबों के कारण भी अब तक हुए किसी भी विश्व कप से कहीं ज्यादा रोमांचक टूर्नामेंट रहा। जिस मेजबान भारत को दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 में हार जाने के बाद हर कोई अंडर एस्टीमेट करने लगा था।

दक्षिण अफ्रीका ने तो यहां तक कह दिया था कि वह चाहते तो जिम्बाव्बे से हार जाते, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल या फाइनल में भारत को मजा चखाना है, इसलिए जानबूझकर उन्होंने बड़ी सजगता से जिम्बाव्बे को हराया ताकि हम भारत को उसी के घर में बुरी तरह से हराकर पिछले टी-20 विश्व के फाइनल में अपनी हार का बदला ले सकें। लेकिन जब सेमीफाइनल में खुद दक्षिण अफ्रीका कुछ साल पहले की तरह चोकर साबित हुई और भारत जबर्दस्त अंदाज में खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में 256 रन बनाकर इंग्लैंड को 7 रनों से पीट दिया, तो दक्षिण अफ्रीका की जुबान कीवी (न्यूजीलैंड) बोलने लगे।

न्यूजीलैंड के कप्तान मैट सैटनर ने भारतीय टीम पर मनोवैज्ञानिक हमला करते हुए कहा, हमने अहमदाबाद की पिच का गहराई से निरीक्षण कर लिया है और इस बार डेढ़ अरब लोगों का दिल दुःखाने का हमें असोस रहेगा। मतलब यह कि न्यूजीलैंड मानकर चल रहा था कि वो फाइनल में भारत को उसी तरह एकतरफा धो देगा, जिस तरह से सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को धोया था। भारत न केवल इस विश्व कप के फाइनल में अब तक हुए किसी भी विश्व कप से ज्यादा 255 रन बनाकर कीवियों को 256 रन का टारगेट दिया, बल्कि मैच के शुरुआती छ ओवरों में ही न्यूजीलैंड को खेल से बाहर कर दिया।

200+ रन भी नहीं रहे सुरक्षित, टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना आउट हुए 36 गेंदों में 92 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। यह स्कोर न केवल भारत के वर्चस्व की कहानी कह रहा था, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बड़बोलेपन की पोल खोल रहा था कि हम 1.50 अरब लोगों का दिल तोड़ देंगे। बहरहाल सिर्फ हार और जीत के नतीजों से नहीं बल्कि साल 2026 का टी-20 क्रिकेट विश्व कप अपनी समूची मौजूदगी में ही बेहद करिश्माई और करतबों से भरा रहा। यह पहला ऐसा मौका था कि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं कर सका और अमेरिका, आयरलैंड तथा नेपाल जैसी टीमों ने टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया।

अब तक के टी-20 विश्व कपों में कभी भी किसी टूर्नामेंट में 4 बार से ज्यादा टीमें 200 प्लस स्कोर नहीं बना सकी थीं, लेकिन इस वर्ल्ड कप में 13 बार विभिन्न टीमों ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया और फाइनल में यह भी लग रहा था कि भारतीय टीम 300 रनों का आंकड़ा छू लेगी। हैरानी की बात है कि पहले जहां 200 रन इस फॉर्मेट में बनाने वाली टीम खुद को सुरक्षित समझती थी, वहीं इस बार 250 रनों का आंकड़ा भी सुरक्षा की गारंटी नहीं रहा। भारत ने सेमी फाइनल में 253 रन बनाये, इसके बावजूद भी इंग्लैंड से हारते-हारते बचा। क्योंकि इंग्लैंड खास मौकों पर अपने बड़े खिलाड़ियों के आउट हो जाने के बाद भी यह मुकाबला सिर्फ 7 रनों से हारा।

रिकॉर्ड स्कोर के बावजूद टीमों को मिली कड़ी चुनौती

यही नहीं, जिम्बाव्बे कि जो टीम सी ग्रेड की समझी जाती थी, उसने भी भारत के खिलाफ 184 रन बना दिये। इस तरह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 256 का रिकॉर्ड स्कोर करने वाली भारतीय टीम सिर्फ 72 रनों से जीत सकी। इसी तरह पाकिस्तान ने श्रीलंका के विरूद्ध 212 रन बनाये और कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद श्रीलंका 6 विकेट पर 207 रन बनाने में कामयाब रहा। इस टी-20 टूर्नामेंट ने क्रिकेट को कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी दिए, जो इस विश्व कप की खोज साबित हुए, मसलन- इंग्लैंड के 22 वर्षीय जैकेब बेथेल, 38 गेंदों पर 105 रन ठोक डाले और न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के 19 वर्षीय युवराज सामरा ने महज 35 गेंदों में 110 रन बना दिए।

यह भी पढ़े: टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की टीमें जीत नहीं सकीं, लेकिन इनके परफॉर्मेंस ने टूर्नामेंट को कुछ अलग ही दर्जे की चमक दी। इस टूर्नामेंट के आश्चर्यजनक करिश्मों में यह भी रहा कि जहां अंजान खिलाड़ी आकर चमके, वहीं जिन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के पहले सबसे चमकता हुआ सितारा समझा जा रहा था, उनकी चमक फीकी रही। इससे समझा जा सकता है कि यह टूर्नामेंट किस तरह के करिश्मों से भरा रहा।

-साशा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button