धीमी ओवर गति के लिए गायकवाड़ पर जुर्माना

चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना 19वें ओवर में घटी जब अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स के गीले दस्ताने बदलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राणा और अंपायर में तीखी बहस हुई। स्टब्स ने उमस भरे वातावरण में अत्यधिक पसीने के कारण अपने दस्ताने बदलने का अनुरोध किया था।

राणा ने आउट होने के बाद चौथे अंपायर से भी बहस की, जिसके लिए उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों के आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।’’

राणा ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया

बयान में कहा गया है, ‘‘राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ‘मैच के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग’ करने से संबंधित है।’’ राणा ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर इस मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीएसके ने शनिवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स पर 23 रन की जीत के साथ इस आईपीएल में अपना खाता खोला। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘यह न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध है, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ेखतरे में ऊर्जा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button