गेम्स24×7 ने की टेकएक्सपेडाइट के तीसरे संस्करण की घोषणा

हैदराबाद, प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए गेम्स24×7 ने एक्सेलरेटर प्रोग्राम, टेकएक्सपेडाइट के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। इस 90 दिन के कार्यक्रम के लिए स्टार्टअप से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है, जहां 1,76,000 से ज़्यादा पंजीकृत स्टार्टअप हैं। इस क्षेत्र में नवाचार की गति को और मज़बूत करते हुए गेम्स24×7 ने एक्सेलरेटर प्रोग्राम, टेकएक्सपेडाइट के तीसरे संस्करण की घोषणा की।

यह कार्यक्रम तीन प्रमुख क्षेत्रों कौशल के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गेमिंग और खेल, और समावेशी तकनीक में शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे स्टार्टअप्स जो सक्रिय रूप से अपने उत्पाद का निर्माण, परीक्षण या सत्यापन कर रहे हैं, वे 19 सितंबर से पूर्व आवेदन दाखिल कर सकते हैं।  

गेम्स24×7 के सह-संस्थापक भाविन पांड्या ने कहा कि भारत का नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र असाधारण उद्यमशीलता प्रतिभा और उल्लेखनीय विचारों से समृद्ध है। पूर्व में आयोजित टेकएक्सपेडाइट के माध्यम से स्टार्टअप्स के साथ अपने जुड़ाव के दौरान विभिन्न उद्योगों में चुनौतियों का सामना करने वाले उद्यमियों के जुनून, समस्या-समाधान कौशल और क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है।

भारत में स्टार्टअप ग्रोथ हेतु टेकएक्सपेडाइट कार्यक्रम

सही संसाधनों और मार्गदर्शन के साथ ये नवप्रवर्तक भारत की खरबों डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की दृष्टि की उभरती जरूरतों के अनुरूप, बड़े पैमाने पर स्थायी प्रभाव पैदा कर सकते हैं। इन प्रतिभाशाली उद्यमियों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और पूंजी तक पहुँच के माध्यम से उनके विकास में योगदान देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।   

यह भी पढ़ें.. ओपनएआई के कर्मचारियों का 6 अरब डॉलर के शेयर बेचने का प्लान

इस कार्यक्रम में उभरने वाले शीर्ष तीन स्टार्टअप्स में रणनीतिक निवेश किया जाएगा और उनके नवाचारों को स्केलेबल प्रभाव में बदलने में मदद करने के लिए रणनीतिक समर्थन और पूंजी प्रदान की जाएगी। चुने गए स्टार्टअप्स को मिलने वाले उच्च-प्रभावी लाभों की विस्तृत श्रृंखला के अतिरिक्त है, उद्योग जगत के नेताओं से विशेषज्ञ मेंटरशिप, क्यूरेटेड मास्टरक्लास और अपने व्यावसायिक मॉडल और गो-टू-मार्केट रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक सहायता शामिल है। इसके अतिरिक्त इन चयनित स्टार्टअप्स अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 5 लाख डालर से अधिक मूल्य के तकनीकी क्रेडिट भी प्राप्त कर सकेंगे.

टेकएक्सपेडाइट के अंतर्गत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमरावती में स्थायी शाखाएँ  स्टार्टअप समुदायों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ाव संभव बनाएँगी और कार्यक्रम का समापन फरवरी 2026 में एक पिच डे के साथ होगा, इच्छुक स्टार्टअप  https://www.games24x7.com/techxpedite पर आवेदन दाखिल कर सकते हैं। अथवा  भारत सरकार के वेबसाइट https://www.startupindia.gov.in/content/sih/en/search.html?roles=Startup&page=0# से भी जानकारी  प्राप्त कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button