गांदरबल हादसा : सिंध नदी में गिरी आईटीबीपी जवानों से भरी बस
जम्मू-कश्मीर, गांदरबल जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस भारी बारिश के दौरान सिंध नदी में गिर गई। गनीमत रही कि सभी जवानों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिर गई, अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस गांदरबल जिले के कुल्लन में भारी बारिश के बीच सिंध नदी में गिर गई।
यह भी पढ़े: इंजीनियर ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बस में कुल कितने जवान सवार थे। उन्होंने ने बताया कि चालक को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



