रिश्वत लेते हुए गांधी अस्पताल का फोरेंसिक डॉक्टर व होमगार्ड गिरफ्तार

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आज गांधी अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉ. संदीप और कीसरा पुलिस थाने के होमगार्ड नागेश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को कीसरा आउटर रिंग रोड के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में कीसरा थाना परिधि के नितिन अस्पताल में उपचार के दौरान तोटाकूरा महेश यादव की संदेहास्पद स्थिति मौत हो गई थी।

महेश यादव का गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में फोरेंसिक डॉक्टर संदीप ने पोस्टमॉर्टम किया और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट देने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत की माँग की। आज अग्रिम राशि के रूप में 40 हजार रुपये लेते हुए एसीबी के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को नामपल्ली स्थित एसीबी के अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढे़: तेलंगाना : दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button