कबूतरखाना में मनाया गया गणगौर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Ad

हैदराबाद, माहेश्वरी महिला संगठन, माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, माहेश्वरी युवा संगठन कबूतरखाना हैदराबाद द्वारा गणगौर उत्सव भव्य रूप से रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य, गीतों व नाटिका के साथ मनाया गया। कबूतरखाना स्थित नावंदर भवन में आयोजित गणगौर उत्सव में गौरा और ईसरजी की पूजा की गई। तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति महिलाओं द्वारा दी गयी। साथ ही सास बहू पर नाटिका प्रस्तुत की गई।

गणगौर उत्सव में पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अवसर पर महिलाओं के लिए तंबोला का आयोजन किया गया जिसमें कंप्लीमेंट्री राउंड के बाद साड़ी राउंड, सोना चांदी राउंड खिलाया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संगठन ने कार्यक्रम के प्रायोजक जाजू साड़ी सेंटर, वृदा ज्वेलर्स, वेद ज्वेलर्स, माहेश्वरी जेम्स एंड ज्वेल्स के रघुनाथ बद्रीनाथ जाजू का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपोलो अस्पताल की डॉ. संध्या कलंत्री, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष लीला बजाज उपस्थित थीं, जिनका स्वागत अध्यक्ष पुष्पा जाजू, मंत्री स्वरूपा जाजू ने किया। अवसर पर अतिथि लीला बजाज ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि सम्मान तो बहुत मिले हैं पर अपने घर में आकर सम्मानित होना बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 से 22 मार्च तक ऑनलाइन गणगौर के गीत की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें… गीतांजलि हाई स्कूल की विज्ञान और क्राफ्ट प्रदर्शनी में झलकी छात्रों की प्रतिभा

महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह

सभी महिलाएं इससे जुड़ें। मुख्य अतिथि डॉ. संध्या कलंत्री ने महिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए संगठन हेल्थ कैम्प लगाने का प्रयास करें जिसमें पूर्ण रूप से सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी का स्वागत अध्यक्ष पुष्पा जाजू ने तथा संचालन मंत्री स्वरूपा जाजू ने किया।

गणगौर उत्सव में पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापिका दुर्गादेवी मूंदडा, सुशीला करवा, कार्यकारिणी सदस्य ब्रजलता नावंदर, संगीता भट्टड, मधू काबरा, हेमा नावंदर, शकुन तोष्णीवाल, जयश्री काबरा, पद्माा तोष्णीवाल, शोभा अट्टल, उर्मिला मूंदडा, पद्मा असावा, संगीता राठी, गीता नावंदर, भारती अट्टल, निशा कांकाणी, रेखा राठी, राजू बाई जाखोटिया, शीला नावंदर, संगीता करवा, संगीता बाहेती, ललिता बंग, विजयश्री करवा, श्यामाबाई बाहेती, विमला भूतडा, शांता नावंदर, वंदना राठी, उर्मिला बाहेती, सरला बंग, विजयलक्ष्मी बंग, रेखा बंग, आराधना करवा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई। अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button