राजस्थानी गणगौर मेला समिति का गणगौर महोत्सव 21 मार्च से

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी गणगौर मेला समिति, बेगम बाजार द्वारा आगामी 21 व 22 मार्च को बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव के संबंध में गोपाल भण्डारी की अध्यक्षता में माहेश्वरी भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। अवसर पर 21 मार्च को माहेश्वरी भवन में शाम 6.30 बजे से राजस्थानी नृत्य, फैंसी ड्रेस, गणगौर गीत, प्रश्न मंच, झाला वारणा एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। 22 मार्च को माहेश्वरी भवन में शाम 6.30 बजे से नगर के विभिन्न जगहों से आई गणगौर माता की पूजा की जाएगी। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। भाग्यनगर में पहली बार ‘भजन जामिंग’ का कार्यक्रम आयोजित करने को निर्णय लिया गया। गणगौर महातम्बोला धूम के प्रायोजक राजकुमारी पुरुषोत्तम जितेन्द्र मिश्र परिवार होंगे।

यह भी पढे़: राज्य में एसएससी परीक्षाएं 21 मार्च से आरंभ

बैठक में महेश, बजाज, कैलाश मंत्री, अमित लड्डा (गग्गु भाई), राजगोपाल व्यास, ब्रिजगोपाल बंग, हेमंत सारड़ा, घनश्याम बंग, दिनेश बंग, आनन्द सारड़ा, पापा बांगड़, कमल जाजू, सोनू जाजू, शान्तिलाल राठी, दिनेश बजाज, जगदीश लोया, नृसिंग चितलांगी, अजय भण्डारी, कुशल व्यास, सुरेश गांधी, राम जोशी, सुरेश लोया, अजय शर्मा, राजेश तोष्णीवाल, नवल बंग, हरीश दायमा, प्रेमचंद कांकाणी, नारायण राठी, रमेश राठी, जुगल बल्दवा, रवीश राठी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button