श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल का गणगौर महोत्सव 14 मार्च को

हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर के तत्वावधान में गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार, 14 मार्च को सायं 4 बजे से भाग्यश्री फंक्शन हॉल, चैतन्यपुरी में किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेष थीम ‘नानी बाई का मायरा’ रहेगी, जिसमें भजन, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पारंपरिक मायरे का आकर्षक मंचन किया जाएगा।

मंडल की मंत्री मोनिका सोमाणी, भूतपूर्व अध्यक्षा व कार्यक्रम प्रधान संयोजिका सरिता असावा एवं कार्यक्रम संयोजिका पद्मा मालाणी, मेघा लड्डा ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। कार्यक्रम में कॉम्प्लीमेंट्री तंबोला (साड़ी राउंड) रखा गया है, जिसकी प्रायोजक हैं रंजू तापड़िया-संगीता एक्सक्लूसिव सारीज मलकपेट। इसके अतिरिक्त

आकर्षक सोना व चांदी तंबोला के अलग-अलग राउंड आयोजित किए जाएँग। गोल्ड राउंड तंबोला के मुख्य प्रायोजक हैं शिवराज लक्ष्मी चंद ज्वैलर्स सोमाजीगुड़ा, माहेश्वरी ज्वेलर्स बोगलकुंटा, विश्वा ज्वेलर्स सुल्तान बाजार तथा संपूर्ण सिल्वर राउंड श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गणगौर महोत्सव को लेकर चर्चा करतीं मंडल की सदस्याएँ।

चारमीनार तंबोला महोत्सव: पास से एंट्री, समाजसेवियों की मौजूदगी

तंबोला के प्रायोजक वेद ज्वेलर्स चारकमान-चारमीनार रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्तिकेय ग्रुप आफ कंपनीज की सीएमडी, समाज सेविका भगवती देवी बल्दवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल प्लेटटिनम की एमडी प्रबुद्ध समाज सेविका तारा मालू एवं काबरा टायर्स बेगम बाजार के सीएमडी समाज सेवी कमल काबरा, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला मंडल की संयुक्त मंत्री (दक्षिणांचल) रेनू सारड़ा, तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रजनी राठी, मंत्री मंजू लाहोटी होंगी।

कार्यक्रम में एंट्री मात्र पास द्वारा रहेगी, 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन मंडल की सह-मंत्री मिलन लखोटिया के घर की गई, जिसमें मंडल की मंत्री मोनिका सोमाणी, कार्यक्रम प्रधान संयोजिका सरिता असावा, मंडल की उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजिका पद्मा मालाणी, मेघा लड्डा, कोषाध्यक्षा रुचिता ईन्नाणी, संगठन मंत्री संतोष सारड़ा, सह-मंत्री मिलन लखोटिया, प्रचार मंत्री शोभा बजाज, कार्यकारिणी सदस्य शशिकला हेड़ा, नीलिमा चांडक, नीतू मर्दा एवं अन्य उपस्थिति थीं।

बैठक में स्थानीय समाज सदस्या प्रियंका हेड़ा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम में उनके विशेष योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। आयोजक मंडल द्वारा सर्व समाज की सभी महिलाओं/बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button