श्रीमाली ब्राह्मण न्याति संघ का गणगौर उत्सव कल
हैदराबाद, श्रीमाली ब्राह्मण न्याति संघ, हैदराबाद द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन शुक्रवार, 4 अप्रैल को किया जाएगा। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्सव का आयोजन श्रृंग ऋषि भवन, फीलखाना में किया जाएगा। इस संबंध में महिला प्रकोष्ठ की बैठक अध्यक्ष जयलक्ष्मी जोशी की अध्यक्षता में श्री हनुमान मंदिर, ज्ञानबाग कॉलोनी में किया गया।
उन्होंने बताया कि गौर-ईसरजी की भव्य शोभायात्रा शाम 5 बजे महालक्ष्मी मंदिर, उदयकरण डेरा, फीलखाना से निकाली जाएगी, जो दालमण्डी श्रफंग त्रषि भवन, फीलखाना पहुँचेगी। उत्सव में संगीत, नफत्य उत्सव, गीतों पर आधरित नफत्य, कहानी, नाटक, सामूहिक नफत्य, चाँदी-सोना तंबोला व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… संस्कार धारा एक विचार का गणगौर कार्निवाल संपन्न
अवसर पर 2024-25 में श्रीमाली समाज में जितनी भी शादियाँ हुईं, उन नववधु का सम्मान किया जाएगा। स्वागत समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएँगे। महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम को समापन होगा। अधिक जानकारी हेतु जयलक्ष्मी जोशी (अध्यक्ष, श्रीमाली ब्राह्मण न्याति संघ) से संपर्क किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



