उन्नति महिला मंडल, चप्पल बाजार का गणगौर उत्सव 7 मार्च को
हैदराबाद, उन्नति महिला मंडल, चप्पल बाजार द्वारा गणगौर उत्सव 7 मार्च को, आईएमए भवन, कोठी में मनाया जाएगा। मंडल की संयोजिका शकुंतला जाजू ने बताया कि इस संबंध में रामेश्वर जाजू के निवास पर साधारण सभा सम्पन्न हुई। सभा में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रवेश प्रवेश-पत्रों द्वारा रहेगा। गणगौर उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महातंबोला, कॉम्प्लीमेंट्री तम्बोला, कैश तम्बोला व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज की व्यवस्था रहेगी। शकुंतला जाजू, मंगला बंग, सुनीता चांडक, पूजा पंसारी, संगीता चांडक, स्नेहा राठी, अन्नपूर्णा अग्रवाल, वंदना अट्टल, लीला बंग, निर्मला, ममता असावा, शीतल फाफट, सीमा चांडक, उर्मिला धूत, रितु बंग, स्वाति जाजू, प्रियंका जाजू, आरती झँवर, अनीता तोतला, जयश्री बल्दवा ने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें… रामचंद्र डोंगरेजी महाराज गौशाला : लोक डायरो कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



